सीधे कंटेंट पर जाएँ
फ़ीचर्स

बोलिए एक भाषा. पाइए दूसरी.

आप चुनिए कि टेक्स्ट किस भाषा में आए. आपने क्या बोला, वह Go Echoo खुद पहचान लेता है.

बोला

सुनाहिन्दी

Umm kal subah meeting hai, matlab please confirm kar dena

लिखा

Englishहिन्दीDeutsch+ 24 और

Tomorrow morning we have a meeting — please confirm.

ऑटो पर छोड़ दीजिए तो Go Echoo पहचान लेता है कि आप कौन सी भाषा बोल रहे हैं — उन्हीं भाषाओं में से जो आप असल में इस्तेमाल करते हैं — और उसी भाषा में लिख देता है.

इसके बजाय कोई भाषा चुन लीजिए, तो और काम की बात होती है: आप जो भी बोलें, वह चुनी हुई भाषा में आता है. हिंदी में सोचिए, मेल अंग्रेज़ी में भेजिए. न दूसरा क़दम, न अलग टूल, न कहीं पेस्ट करना.

यह कंट्रोल स्ट्रिप में ही है, इसलिए जहाँ काम कर रहे हैं वहीं से एक क्लिक में बदल जाता है. इसके अलावा सेट करने को कुछ नहीं.

ब्योरा

  • ऑटो-डिटेक्ट, या अपनी लिस्ट से चुनिए
  • स्ट्रिप से ही बदलिए, मेन्यू खंगालने की ज़रूरत नहीं
  • लिस्ट में कितनी भी भाषाएँ रख सकते हैं